— पंजाबी, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से जवाब चाहते हैं कि आप पार्टी एस.वाई.एल नहर के निर्माण की मांग के लिए पंजाब सरकार की कोठियों का इस्तेमाल कैसे कर सकती है: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया
चंडीगढ़, 06अक्टूबर:
शिरोमणी अकाली दल ने आज भगवंत मान और आम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार द्वारा चंडीगढ़ में आधिकारिक सरकारी मंत्री कोठी के घोर दुरूपयोग करने का पर्दाफाश किया , जबकि कहा कि पंजाबी इस बात का जवाब चाहते हैं कि आप हरियाणा के लिए पंजाब में एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए पंजाब सरकार की कोठी का दुरूपयोग कैसे कर सकते हैं।
कोठी न. 964, जो सीएम पुल से एसएएस नगर विधायक कुलवंत सिंह के नाम पर आवंटित की गई कोठी के सामने पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाबी यह देखकर हैरान हैं कि आप हरियाणा अभियान कमेटी के चेयरमैन डाॅ. अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ढ़ांडा तथा उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने यहां प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब में एसवाईएल नहर के निर्माण की मांग की और कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगें कि नहर का निर्माण हो और हरियाणा को पानी की आपूर्ति की जाए।
सरदार मजीठिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कल 5 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे होने वाली प्रेस कांफ्रेंस के लिए इस कोठी का पता और कोठी नंबर 965 के बारे संदेश भेजा गया था, जिसे आधिकारिक तौर पर एक घंटे बाद 23 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे आप पार्टी पंजाब के मुख्य कार्यालय में घोषित किया गया । उन्होने कहा कि यह कोठी डेरा बस्सी के विधायक कुलतार सिंह के नाम पर मुख्यमंत्री कोटे के तहत आवंटित की गई है।
वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि पंजाब आम आदमी पार्टी के आचरण से हैरान हैं उन्हे यह दिन दहाड़े लूटने जैसा लग रहा है। उन्होने कहा कि हालांकि अरविंद केजरीवाल और सांसद सुशील गुप्ता पहले ही 2024 में आप सरकार बनने पर एसवाईएल से हरियाणा के कोने कोने को पानी देने की गारंटी दे चुके हैं, लेकिन भगवंत मान ने पंजाब सरकार की संपत्ति , सरकारी खजाने और पंजाब के सभी संसाधनों का दुरूपयोग करने के लिए पंजाब के हर हिस्से को बिना किसी किराए के प्रदान किया है।
अकाली नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पंजाबी अब उन्हे बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं और इसीलिए उन्हे मुख्यमंत्री कोटे से यह सरकारी कोठियां दिलवाने के लिए जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए।

English






