उद्योगों को पत्र लिख कर की सराहना
चंडीगढ़, 20 मई:
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कोविड -19 के विरुद्ध पंजाब की लड़ाई में सहायता देने और मरीज़ों के इलाज के लिए पीपीई किटें और अन्य ज़रुरी उपकरण विकसित करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए राज्य के उद्योगों की सराहना की है।
उद्योगों को लिखे पत्र में श्री अरोड़ा ने उद्योगों को निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) और बॉडी कवरेज़ की योग्य संस्थाओं एसआईटीआरए / डीआरडीओ से सफलतापूर्वक टैस्ट किये जाने और इन उपकरणों को बरतने सम्बन्धी मंज़ूरी मिलने पर बधाई दी।
पंजाब से सम्बन्धित 59 उद्योगों के नमूनों में से लुधियाना के 56, कपूरथला, जालंधर और मोहाली के एक -एक नमूने को समर्थ अथॉरिटी द्वारा मंजूरी दी गई है।
श्री अरोड़ा ने अपने पत्र में लिखा कि राज्य के लिए यह गर्व वाली बात है कि उद्योगों ने कोविड -19 महामारी के कारण पैदा हुई संकटकाली घड़ी के दौरान राष्ट्र के बुलावे का भरपूर प्रोत्साहन दिया है।
उद्योगों को सभी उद्यमों में सरकार की सक्रिय सहायता का भरोसा देते हुये मंत्री ने उनसे अपील की कि यह यकीनी बनाया जाये कि पीपीई बॉडी कवरेज के निर्माण में उच्चतम गुण के मानक कायम रखे जाने और इसके लिए उचित कीमत रखी जाये जिससे यह व्यापक रूप में उपलब्ध हो सके और वायरस के विरुद्ध अपेक्षित सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके।
———–

English






