नगर पंचायत नगर परिषद के चुनावों में भाजपा ने लहराया जीत का परचम : सुरेश कश्यप

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

शिमला,10जनुअरी ,2021- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज नगर पंचायत, नगर परिषद के चुनावों में भाजपा को बढ़-चढ़कर समर्थन मिला है उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान में प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार की नीतियों से प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि भाजपा धरातल पर काम करने वाली पार्टी है बूथ की रचना से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं में जोश है और विशेष उत्साह है।
अभी तक जो रुझान सामने आए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि भाजपा को 75 % से ज्यादा समर्थन मिल रहा है।
अभी तक भाजपा ने देहरा, शाहपुर ,मनाली ,भुंतर, जुब्बल ,कोटखाई, मैहतपुर, टालीवाल, राजगढ़, भोटा, शाहतलाई, डलहौजी, सरकाघाट ,चंबा ,भटियात ,नैना देवी, नालागढ़, नादौन एवं बंजार में बड़ी जीत हासिल की है।
जिस प्रकार से रुझान सामने आ रहे हैं भाजपा का परचम इन पंचायती राज चुनावों में हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लहराया है।