नेहरु युवा केन्द्र द्वारा कोरोना से बचाव के प्रति आमजन को किया जा रहा है जागरूक:

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

कुरुक्षेत्र 10 मई,2021 जिला प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जागरूकता अभियान कर ग्रामीणों को कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक कर रहे है। युवा स्वयंसेवक विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर जागरूकता अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए है। इस अभियान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है और जन-जन तक जानकारी पहुंचाई जा रही है कि कोरोना से डरे नहीं बल्कि डटकर कोरोना का मुकाबला करे। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए सभी को सैनिटाइजर इस्तेमाल करना तथा मास्क लगाए रखना सहित अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ स्वयं सेवकों द्वारा आई गोट दीक्षा एप्लीकेशन पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण लेने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है। इस अभियान में युवा साथी विजेता सैनी, सुरेश सैनी तथा दीपक योगी अपना अहम योगदान इस महामारी के कठिन समय में दे रहे। इस अभियान में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक वीरेंद्र, रितु, सुखचैन, अमनप्रीत, मनप्रीत, संदीप, विशाल, मेजर, गुरमीत, शिल्पा, सुनील दत्त, साहिल, शुभम, जसविंदर, जगतार अपना योगदान दे रहे है।