महिलाओं को पन्द्रह सौ ना देकर आंखों का काजल भी चुरा गयी ठग सरकार : भाजपा

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

शिमला, प्रदेश की ठग सरकार ने सत्ता पाने के लिए जो वायदे महिलाओं के साथ किये थे वो आज फजीहत और मखौल बनकर जनता के बीच खूब चटकारे ले रहे है। महिलाओं के लिए पन्द्रह सौ रुपये प्रति माह देने का झूठा वायदा सिर्फ ठग ही कर सकते है। जिसमे प्रदेश सरकार का ठगी चेहरा साक्षात रूप में सामने आया है। यह शब्द भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा पायल वैद्य और भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने जारी एक संयुक्त बयान में कहे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को ठग कर उनके आंखों का काजल भी चुरा लिया है। पायल वैद्य ने कहा कि बनारस के ठगों की कहानियां तो खूब मशहूर हैं, लेकिन आज सत्ता पाने के लिए ठग कांग्रेस के मंसूबे भी हिमाचल का नाम ठगों की श्रेणी में लाने पर उतारू है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा ने कहा की प्रदेश की नारी शक्ति को पन्द्रह सौ प्रति माह ना देने का खामियाजा कांग्रेस की ठग सरकार को भुगतना ही होगा, जिसके लिए भाजपा ने महिलाओं के प्रति चल रही जनविरोधी नीतियों को जन-जागरण अभियान चलाने में जुट गई है।
गृहणियों से ठगी, गोबर खरीद पर ठगी, दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीद की ठगी ना जाने ठग सरकार ने ठगने का ठेका प्रदेश की जनता के साथ किया है। पायल वैद्य और भाजपा प्रवक्ता विवेक शर्मा ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि आज ऑनलाइन ठगी की दुनिया में प्रदेश कांग्रेस ऑफलाइन ठगी करने में मशहूर हुई है, जिसने प्रदेश की महिलाओं को झूठे और लुभावने झांसे देकर ठगा है। इसके लिए प्रदेश की ठग सरकार को महिलाएं कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने ठग सरकार से जवाब मांगा की प्रदेश के किसानों बागवानों के पास लाखों टन गोबर जमा है उसका हिसाब भी जल्द चुकता किया जाये, अन्यथा नादौन की सड़कों से गोबर का हिसाब शिमला सचिवालय तक किया जाएगा जिसके लिए ठग की सरकार जिम्मेदार होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर तो केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए “नारी शक्ति वंदन” बिल पारित कर रही है तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में बैठी ठग सरकार महिलाओं के मनोबल का तिरस्कार करने में जुटी है ।