बिजली मंत्री को यह झूठ नही बोलना चाहिए कि राज्य के पास सप्लाई करने के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध है: सरदार परमबंस सिंह रोमाणा
चंडीगढ़, 3 मई 2026
शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि राज्य भर में लोगों को लंबे समय तक बिजली कटों का सामना करने के लिए आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर जिम्मेदार है, क्योंकि वह अतिरिक्त बिजली पैदा करने में नाकाम रही है और इसने ट्रांसमिशन सिस्टम को भी अपग्रेड नही किया है।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा पर यह झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कि राज्य के पास काफी बिजली उपलब्ध है। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार अब बिजली की भारी कमी को पूरा करने के लिए 15 रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होने कहा,‘‘ विंडंबना यह है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने ही अकाली दल की 2.86 रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली समझौता करने की निंदा की थी।’’
सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि सच्चाई यह है कि पिछली कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी दोनों ने ही पंजाबियों को विफल किया है। उन्होने कहा कि दोनों पार्टियां बिजली पैदा करने की क्षमता को बढ़ाने में नाकाम रहकर बिजली सरप्लस राज्य को बिजली की कमी वाले राज्य में बदल दिया है। उन्होने कहा,‘‘ दोनों पार्टी की सरकारों ने एक भी मेगावाट बिजली उत्पादन की बढ़ोतरी नही की ।’’
अकाली नेता ने कहा कि 2007 में अकाली दल के सत्ता में आने से पहले पंजाब में खेती, घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र बिजली की भारी कटौती का सामना कर रहे थे। उन्होने कहा कि सरदार सुखबीर सिंह बादल के दृढ़ संकल्प ने पासा पलट दिया और पंजाब को बिजली सरप्लस राज्य बना दिया था। उन्होने कहा,‘‘ अकाली दल की अगुवाई वाली सरकार दस सालों में 8000 मेगावाट बिजली जोड़ने में सफल रही और उत्पादन क्षमता को 6000 मेगावाट से बढ़ाकर 13,961 मेगावाट करने में सफल रही। उन्होने बताया क्योंकि खपत 5 से 6 फीसदी की बढ़ने के कारण पंजाब के पास अकाली दल सरकार के कार्यकाल खत्म होने के समय 3 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली थी।’’
अकाली नेता ने कहा कि अकाली दल सरकार के समय जनरेटरों का खात्मा हो गया था और सभी सेक्टरों में पर्याप्त बिजली थी और 2017 से अगले 9.5 सालों में खपत बढ़कर 18 हजार मेगावाट हो गई थी । उन्होने कहा क्योंकि कांग्रेस और आप दोनों सरकारों ने एक भी अतिरिक्त यूनिट बिजली की पैदावार नही बढ़ाई, इसीलिए बिजली के गंभीर कट लग रहे हैं।
सरदार रोमाणा ने बिजली मंत्री को यह बताने के लिए कहा कि वह सच्चाई बताएं और कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ट्रांसमिशन सिस्टम को अपग्रेड करने में नाकाम रही है जिसके कारण बिजली के कट लग रहे हैं क्योंकि सिस्टम ओवरलोड हो गया है। उन्होने कहा कि अकाली दल सरकार ने ट्रांसमिशन नेटवर्क अपग्रेड करने के लिए 5000 करोड़ रूपये खर्च किए थे और ट्रांसमिशन घाटे को 32 फीसदी से घटाकर 17 फीसदी कर दिया था। उन्होने यह भी बताया कि कैसे अकाली दल सरकार द्वारा 200 नए बिजली ग्रिड जोड़े गए थे, जबकि पिछले साढ़े 9 सालों में केवल 60 ग्रिड ही जोड़े गए हैं।

English






