— पुलिस टीमों ने 93 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 76 को पूछताछ के बाद रिहा किया
— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं
— “युद्ध नशों विरुद्ध” के 421वें दिन 6.8 किलोग्राम हेरोइन सहित 95 नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, 26 अप्रैल 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे “गैंगस्टरों ते वार” अभियान के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 557 स्थानों पर छापेमारी की।
जिक्रयोग्य है कि यह अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।
96 वें दिन पुलिस की टीमों ने ने 7 हथियारों सहित 291 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,280 हो गई है।
इसके अलावा 93 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 76 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा कर अपराध के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें।
इसके साथ ही “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत 421वें दिन 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.8 किलोग्राम हेरोइन और 306 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। इस अभियान के दौरान अब तक कुल 60,898 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

English






