चंडीगढ़, 21अप्रैल 2026
शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने आज आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा उनकी दिल्ली लीडरशीप के खजाने भरने के लिए 1300 करोड़ रूपये का अतिरिक्त कर्जा लेने की कड़ी निंदा की है।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक पंजाब का कर्जा 4.5 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगा और जीएसडीपी के मुकाबले ऋण का अनुपात बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
इस बात पर जोर देते हुए कि स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि विकास पर कोई पैसा खर्च नही किया जा रहा , डाॅ. चीमा ने कहा,‘‘ यह साफ है कि आम आदमी पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए और दिल्ली लीडरशीप की चार्टर्ड उड़ानों के साथ साथ अन्य फिजूलखर्चियों को जारी रखने के लिए पंजाब के खजाने को लूटा जा रहा है।’’
डाॅ. चीमा ने सरकारी फंडों के दुरूपयोग करने और गबन की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लीडरशीप ने राज्य को दिवालिया बना दिया है और अब राज्य आर्थिक इमरजेंसी से जूझ रहा है। उन्होने यह भी बताया कि हजारों करोड़ रूपये विज्ञापनों और पार्टी के प्रचार के लिए खर्च किए जा रहे हैं, जबकि कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता और यहां तक कि पुरानी पेंशन योजना से भी वंचित किया जा रहा है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

English





