शिरोमणी अकाली दल नगर निगम के चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगा

कहा कि हलका इंचार्जों और जिलाध्यक्षों की मीटिंग में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पारित नए बेअदबी विरोधी एक्ट के तहत ग्रंथियों और गुरुद्वारा कमेटियों को निशाना बनाकर सजा देने के तरीके की सख्त आलोचना की

चंडीगढ़, 8 मई 2026

शिरोमणी अकाली दल ने आज घोषणा की है कि वह आगामी 102 नगर परिषद और 9 नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ेगा। पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में पार्टी के हलका इंचार्जोें और जिला अध्यक्षों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

इस मीटिंग में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पारित नए बेअदबी विरोधी कानून के तहत ग्रंथियों और गुरुद्वारा कमेटियों सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब  के सरंक्षकों को सजा दिलाने के लिए निशाना बनाने की कड़ी निंदा की गई। मीटिंग में कहा गया कि पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसे मामलों में ग्रंथियों और गुरुद्वारा कमेटियों को  हरगिज परेशान नही किया जाना चाहिए।

इस बारे में जानकारी देते हुए अकाली नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने लोगों को मुर्ख बनाने के लिए बेअदबी विरोधी एक्ट में ‘‘ संरक्षक’’ शब्द के अर्थ को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी निंदा की है।

डाॅ. चीमा ने बताया कि मीटिंग में सभी हलका इंचार्जों को राज्य में एसआईआर अभ्यास में सहायता के लिए ब्लाॅक लेवल एजेंट (बीएलओ) नियुक्त करने का अधिकार दिया । उन्होने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटों को गलत तरीके से हटाने यां किसी अन्य समस्या में बीएलओ लोगों की सहायता करेगा।

अकाली नेता ने कहा कि मीटिंग में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया। उन्होने कहा कि जालंधर मे बीएसएफ मुख्यालय और अमृतसर में सेना मुख्यालय के पास हाल ही में हुए बम विस्फोटों ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी सुरक्षित नही है। उन्होने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेने के बजाय मुख्यमंत्री ने इस घटना के सबूत पेश किए बिना दोषारोपण का सहारा लिया। उन्होने कहा,‘‘ यह बेहद हैरानी वाली बात है कि जहां  मुख्यमंत्री धमाकों के लिए भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि राज्य के डी.जी.पी पाकिस्तान स्थित एजेंसियों को इनके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

डाॅ. चीमा ने कहा राज्य के इतिहास में  लोगों ने पहली बार नोटों की बारिश देखी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने ओएसडी और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जुड़े लोगों का इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री, उनके निजी कर्मचारी और आप लीडरशीप  भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होने कहा कि भगवंत मान द्वारा की जा रही ‘‘ शुक्राना यात्रा’’ और कुछ नही बल्कि महज ध्यान भटकाने का एक हथकंडा है। उन्होने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हर जिले में एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात करना दिखाता है कि मुख्यमंत्री अपने ही लोगों से कितना डर गए हैं।’’