हम इस जनविरोधी आम आदमी पार्टी सरकार को कार्रवाई करने के लिए मजबूर करेंगें : डाॅ. दलजीत सिंह चीमा
चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026
शिरोमणी अकाली दल 30 अप्रैल को आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाबियों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों पर लगाए जा रहे बिजली के कटों के खिलाफ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगा।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी सरकार को कार्रवाई के लिए मजबूर करने के लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता 30 अप्रैल को दिन भर विरोध प्रदर्शन करेंगें।’’ उन्होने कहा कि यह फैसला अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति को देखते हुए लिया है, जिसके कारण पंजाब के लोग लगातार बिजली के कटों के कारण सारी-सारी रात जागते हुए काट रहे हैं।
डाॅ. चीमा ने कहा कि प्रत्येक हलके में वरिष्ठ अकाली नेता और कार्यकर्ता निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग के लिए स्थानीय एसडीएम/डी.सी और पावरकाॅम कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगें।
वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि बिजली के कट लगना आकस्मिक नही लगे हैं। उन्होने कहा,‘‘ बिजली के कटों का लगना बिजली नियोजन, समय पर बिजली की आपूर्ति हासिल करने में नाकाम और प्रशासनिक अक्षमता का सीधा परिणाम है। इस संकट को दूर करने के बजाय सरकार अपने सांसदों और नेताओं के बड़े पैमाने पर दलबदल के बीच पार्टी की अंदरूनी अस्थिरता और इसके अस्तित्व को बचाने में व्यस्त है।’’

English





