चंडीगढ़/05 मई 2026
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के सभी हलका इंचार्जों की एक आपात मीटिंग 8 मई को बुलाई है।
इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि यह मीटिंग 8 मई को दोपहर 12 बजे पार्टी के मुख्य कार्यालय, चंडीगढ़ में होगी। उन्होने कहा कि इस मीटिंग में मौजूदा राजनीतिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण ज्वलंत मुददों पर चर्चा की जाएगी। उन्होने सभी हलका इंचार्जों को समय पर मीटिंग में पहुंचने की अपील की है।

English






